खगड़िया | जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को मुहर्रम को लेकर ताजिया जुलूस निकाला गया। इस मौके पर पुलिस- प्रशासन चौंकस रा। सदर प्रखंड के माड़र, रसौंक, मौरकाही, जलकौरा मानसी प्रखंड में बलहा, सैदपुर, घरारी सहित अन्य जगहों पर ताजिया जुलूस के बावत “गोल’ निकाला गया। सभी जगहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी मुस्तैद दिखे। मांड़र गांव के रणखेत एवं मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित दरगाह मैदान में विभिन्न गांवों से ताजिया जुलूस पहुंच, जहां उनका मिलन भी किया गया। भारी भीड़ को देखते हुए मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए थे। इधर, चौथम प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़हरा, ठुठ्ठी मोहनपुर, नीरपुर, धुतौली, ठेरवा पार, करूआमोड़ आदि जगहों पर मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। यहां भी संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी। मानसी के सैदपुर थानाध्यक्ष निलेश कुमार पुलिस बलों के साथ सभी जगहों पर गश्ती करते दिखे।

Previous articleराजीव कुमार रंजन उर्फ छोटू गुप्ता की दिनदहाड़े हत्या के तीन आरोपियों गिरप्तार, भेजा गया जेल
Next articleमानसी :- मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, अवैध हथियार बनाते हुए एक धराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here