राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला के तीन प्रखंडों में कुल 14 पेशेंट सपोर्ट ग्रुप कार्यरत है। उक्त जानकारी जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि खगड़िया सदर, गोगरी और परबत्ता प्रखंड में कार्यरत 14 पेशेंट सपोर्ट ग्रुप से कुल 138 फाइलेरिया मरीज सहित अन्य लोग जुड़े हैं। इनमें कुल 44 पुरुष और 94 महिला शामिल हैं।उन्होंने बताया कि सदर प्रखंड खगड़िया में कुल 6, परबत्ता प्रखंड में 5 और गोगरी प्रखंड में कुल 3 पेशेंट सपोर्ट ग्रुप कार्यरत हैं। जिला के वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो. शाहनवाज आलम ने बताया कि सदर प्रखंड खगड़िया के आवास बोर्ड में कार्यरत जागृति पेशेंट सपोर्ट ग्रुप से 6 पुरुष और 5 महिला सहित कुल 11 लोग जुड़े हुए हैं। सदर प्रखंड के हरदासपुर गांव में कार्यरत वर्मा पेशेंट सपोर्ट ग्रुप से 6 पुरुष और 1 महिला सहित कुल 7 लोग जुड़े हुए हैं।इसी प्रखंड के संसारपुर गांव में कार्यरत जय बजरंग पेशेंट सपोर्ट ग्रुप से 8 पुरुष और 4 महिला सहित कुल 12 लोग जुड़े हैं। यहां हरे राम कुमार सहित अन्य लोग लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सदर प्रखंड के ही बछौता गांव में कार्यरत जय भवानी पेशेंट सपोर्ट ग्रुप से 2 पुरुष और 5 महिलाओं सहित कुल 7 लोग जुड़े हुए हैं।इसी प्रखंड के सन्हौली गांव में कार्यरत जय भोले पेशेंट सपोर्ट ग्रुप से 3 पुरुष और 3 महिलाओं सहित कुल 6 लोग जुड़े हैं। गोगरी में जुड़े 4 पुरुष व 10 महिला परबत्ता प्रखंड के टेमथा राका गांव में खुशी पेशेंट सपोर्ट ग्रुप से कुल 14, इंदिरा नगर रूपौली गांव में कार्यरत जागरूक पेशेंट सपोर्ट ग्रुप से कुल 13, करना गांव में कार्यरत अभिमन्यु पेशेंट सपोर्ट ग्रुप से कुल 9, रूपौली नौरंगा गांव में कार्यरत साई राम पेशेंट सपोर्ट ग्रुप से कुल 7 और टेम्था राका गांव में ही कार्यरत गंगा पेशेंट सपोर्ट ग्रुप से कुल 7 फाइलेरिया रोगियों सहित अन्य लोग जुड़े हुए हैं।उन्होंने बताया कि गोगरी प्रखंड के गोगरी गांव में कार्यरत मां दुर्गा पेशेंट सपोर्ट ग्रुप से 4 पुरुष और 10 महिला जुड़े हैं।