खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के कज्जलवन दियारा एवं 16 नंबर वार्ड के ग्रामीणों को बाढ़ राहत कोष से नहीं मिला है कोई सुबिधा। बताते चले की यह क्षेत्र दियारा क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 है जो की एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों वसे हुए हैं यहाँ तक की घर गंगा नदी के अप्रत्यासीत बाढ़ के करना पानी में बह गया इतना ही नहीं सामग्री का भी नुकसान हुआ. जिसकी सूचना पूर्व में भी अंचलधिकारी परबत्ता को दिया गया है। यहाँ के बाढ़ प्रभावित लोगो को खुले आसमान में अपना बाल-बच्चे के साथ सड़क के किनारे सोने को मजबूर है। वही बिहार सरकार द्वारा चलाये गए महत्वपूर्ण योजना बाढ़ राहत कोष से यहाँ के लोगो को बंचित किया गया है। क्योंकि यहाँ के लोगो अवैध एवं असंवेधानिक बातो का बिरोध करते हैं। जिसके करना कहा जाता है की किसी भी सूरत पर यहाँ के लोगो को बाढ़ राहत का राशि नहीं मिलने देंगे। इधर दियारा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगो ने बताया की हमलोगो का नाम काट कर अवैध तरीके से अन्य लोगो का नाम जोड़ा गया हैं। इधर बाढ़ प्रभावित  अमरेंद्र राय, साजन मंडल, सगार राय, दीपक कुमार, राम कुमार, उर्मिला देवी, लीला देवी, सादा देवी, गुड़िया देवी, चन्दन राय, कुन्दन राय, फँटुस राय, राहुल राय, सोदो राय सहित अन्य व्यक्ति ने लिखित आवेदन को रजिस्ट्री डाक के माध्यम से मुख्यमंत्री बिहार सरकार। आपद मंत्री बिहार सरकार, जिलाधिकारी खगड़िया। उपविकाश आयुक्त खगड़िया। खगड़िया जिले के सांसद राजेश वर्मा। अनुमंडल पाधिकारी जमालपुर, गीगरी। परबत्ता विधानसभा के विधायक। अंचलधिकारी परबत्ता को भेजा है। इधर कज्जलवन दियारा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगो ने बताया की बाढ़ राहत कोष की राशि किसको मिला है इसको लेकर जाँच कमेटी टीम गठित कर बाढ़ प्रभावित व्यक्ति को लाभार्थी को लाभ दिया जाए। इधर पर परबत्ता अंचल अधिकारी मोना गुप्ता ने बताया की बाढ़ राहत की वितरण के दौरान कुछ लोगों द्वारा शिकायत की गई है. मैं अपने स्तर से जांच कर रहे हैं।

Gurudev kumar

Editor-in-chief

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here