खगड़िया जिले के भरतखंड ओपी क्षेत्र स्थित सुमेरिटोल गांव में मंगलवार को अचानक आग लगने से पति-पत्नी सहित आग के चपेट में आने से झुलस गए। बताया जाता है कि सुबह 10 बजे दुकान के बगल में खाना बनाने के दौरान दुकान में रखे पेट्रोल में आग लग गई। आग लगने से पति-पत्नी झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार सुमेरिटोल निवासी रामचंद्र शर्मा एवं उनकी पत्नी उमा देवी आग की चपेट में आकर गंभीर रुप से झु़लस गई। पीड़ित रामचंद्र शर्मा ने बताया कि दुकान ही जीविकोपार्जन का सहारा था। दुकान चलाकर अपना गुजर बसर करते थे, वो अब खत्म हो गया। परिजनों के द्वारा भरतखंड थाना को भी घटना की जानकारी दी गई है।

Previous articleपरबत्ता खाना बनाने के दौरान झुलसी रेफर
Next articleखगड़िया पंचायत उपचुनाव को ले प्रशासनिक तैयारी शुरु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here