खगड़िया ज़िला मुख्यालय स्थित मील रोड में डॉ अर्णव आलोक के क्लिनिक में इलाज के क्रम में एक वर्षीय बालक की क्लिनिक में ही मृत्यु हो गई। मृत बालक के पिता मथुरापुर निवासी राजू पासवान और माता रूबी देवी हैं। रूबी देवी के अनुसार डॉक्टर की लापरवाही से मेरे बच्चे की मृत्यु हुई। उसके बाद डॉक्टर ने मेरे हाथ से पुर्जा छीन लिए और जबरदस्ती सादे कागज पर मेरे अंगूठे का निशान ले लिया। घटना के तुरंत बाद क्लिनिक में परिजनों ने हंगामा खड़ा किया। सूचना मिलते ही खगड़िया थाना से पुलिस टीम पहुंची। पुलिस के आने के बाद ही डॉक्टर सामने आए। मृत बालक के माता और पिता का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। क्लिनिक पर काफ़ी भीड़ एकत्रित हो गई।

Previous articleपरबत्ता चौकीदार ने शव को घटना स्थल पर छोड़ा, पुलिस ने कहा अभी छठ पूजा मे व्यस्त हु, लेकिन उच्च अधिकारी निर्देश पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
Next articleखगड़िया:- मोटरसाइकिल दुर्घटना मे भागलपुर जिले के युवक घायल रेफर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here