खगड़िया शहर के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित गोशाला के पीछे एक राजस्व कर्मचारी कमलेश कुमार के आवास में संचालित राजस्व कार्यालय में बीती रात चोरों ने अपना हाथ साफ किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जमीनी दस्तावेज पर हाथ साफ किया। सोमवार को घटना की जानकारी मिलते ही चित्रगुप्तनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर आस -पास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है। पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज में 12:58 बजे रात में एक बाइक सवार राजस्व कर्मचारी के घर आते हैं और 1 बजकर 15 मिनट पर दो बाइक पर सवार चार लोग वापस लौटते हैं। जिसमें से एक गाड़ी पर एक व्यक्ति बच्चे और महिला को लेकर जाता हुआ दिख रहा है। जबकि दूसरे बाइक पर दो व्यक्ति सवार हैं और पीछे बैठे व्यक्ति के हाथ में लाल कपड़े से बांधा हुआ कागजात लेकर जाता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने विस्तृत जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित कर लिया है। उल्लेखनीय है कि राजस्व कर्मचारी जहां राजस्व कार्यालय का संचालन करते हैं ठीक उसी के बगल में वे रहते भी हैं। लेकिन उन्हें भी इस चोरी की कोई खबर रात में नहीं लगी। घटना स्थल पर राजस्व कार्यालय में लगा ताला भी गायब था। कमरे का दरवाजा और ग्रील देखकर पुलिस यह आशंका व्यक्त कर रही है चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए ताले को चाबी से खोला गया है। क्योंकि दरवाजे पर ताला तोड़ने के कोई निशान नहीं थे। इधर देर शाम तक राजस्व कर्मचारी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन नहीं दिया है। चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी ने वरीय अधिकारी को आवेदन दिया है। वही फॉरवर्ड होकर उनके पास एफआईआर के लिए आएगा। जब इस मामले में कुछ और विस्तृत जानकारी दी जा सकती है। अभी इस मामले की जांच पुलिस अपने स्तर से कर रही है।

Previous articleपरबत्ता कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में नवगछिया एवं बालिका वर्ग में परबत्ता की टीम विजयी
Next articleपरबत्ता रंगवाजी मे गेहू से भड़ा बोड़ा नहीं देने पर दोनों भाई को मारा गोली जख़्मी रेफर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here