खगड़िया जिले गोगरी प्रखंड के पसराहा थाना क्षेत्र बन्देहरा गांव मे दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट जिसने की दो व्यक्ति घायल हो गया है वही घायलों का पहचान योगेंद्र सिंह के दो पुत्र पंकज सिंह, नंदकिशोर सिंह के रूप मे बताया जा रहा है वही परिजनों द्वारा इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया लेकिन पंकज सिंह को रास्ते मे ही मौत हो गई. वही नंदकिशोर सिंह का इलाज चल रहा है। मौके पर परिजनों बताया की जमीनी विवाद में पड़ोसी के साथ लड़ाई झगड़ा हो रहा था। जिसमें की दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों भाई पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर हालत गंभीर कर दिया था। इधर घटना की सूचना मिले ही पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया।वहीं इधर पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार से संपर्क करने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधी चाहे कोई भी हो उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। और कानून को अपने हाथ में लेने वाले दोषी किसी भी स्थिति में बख्सें नहीं जाएंगे। वही इधर परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल है। आसपास पड़ोस में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Previous articleब्रजेश हत्यारोपियों के घर पर नोटिस चिपकाया
Next articleपिकअप और बस के आमने सामने की टक्कर मे एक व्यक्ति जख़्मी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here