खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं आक्रोशित लोगों ने ट्रेक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घर के सामने सड़क किनारे खेल रहे बालक को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेक्टर ने कुचल दिया। जिसके कारण हादसा हुआ। घटना शुक्रवार दोपहर की है। अलौली थाना क्षेत्र के गढ़बन्नी गॉव निवासी पप्पू यादव के 3 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार बताया कि घर के सामने सड़क किनारे अंकुश खेल रहा था। उसी दौरान गांव की तरफ से तेज रफ्तार में अनियंत्रित ट्रेक्टर मोरकाही गांव की तरफ जा रहा था। सड़क किनारे खेल रहे अंकुश पिछले चक्के के चपेट में आ गया, जिसके कारण अंकुश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया है। ट्रैक्टर को उग्र भीड़ ने तोड़-फोड़ भी किया। मृतक के घर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। आक्रोशित लोगों को समझाया। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आवेदन के आलोक में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

Gurudev kumar

Editor-in-chief

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here