खगड़िया बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ खगड़िया का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष किरण देव यादव के नेतृत्व में जिला अधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष से मुलाकात कर 11 सूत्री मांग पत्र राष्ट्रपति राज्यपाल मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी ने सौहार्द पूर्ण वातावरण में वार्ता हुई। सभी मांगों पर बिंदुवार विस्तार पूर्वक चर्चा हुई, जिसमें जिला अधिकारी ने कहा कि जिला स्तरीय मुद्दे को समस्या समाधान करेंगे, साथ ही सरकार स्तर के मुद्दे को सरकार को पत्र निर्गत किया जाएगा। डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी बीडीओ एवं अधीनस्थ पदाधिकारी को संबंधित आदेश पत्र निर्गत करने को कहा। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष किरण देव यादव, मानसी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र यादव, चौथम प्रखंड प्रवक्ता धनोज दास, अलौली प्रखंड अध्यक्ष सरवन कुमार, बेलदौर गोगरी एवं परवत्ता के प्रखंड अध्यक्ष रीना देवी, मीडिया प्रभारी रणवीर यादव , प्रदेश सचिव अर्जुन महतो, मुखिया डब्लू पासवान आदि ने भाग लिया।

Previous articleचौथम पूर्व मुखिया की पत्नी को सीओ ने दूसरे के घर के जमीन का दे दिया था पर्चा
Next articleएएसआई सुरेंद्र यादव ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here