खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में सिवान जिला के महाराज गंज क्षेत्र निवासी दो लड़की को परबत्ता थाना के पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द। सूत्रों के अनुसार सलारपुर गांव की एक महिला को दिल्ली जाने के दौरान ट्रेन में दो  लड़कियां नुर सबा (16 वर्ष) और नूर अपसाह ( 17 वर्ष) से संपर्क में उक्त दोनों अपनी मंजिल के रास्ते छोड़ कर सलारपुर गांव की महिला के संग दिल्ली चली गई। उसके कुछ ही दिनों के पश्चात घर वापिसी सलारपुर आ गई महिला ने दोनों लड़कियां को अपने घर जाने को कही, लेकिन दोनों लड़कियां ने घर जाने से मना किया और अंततः सलारपुर गांव चली आई। जिसके बाद उक्त महिला के परिजन ने परबत्ता थाना पुलिस प्रशासन को सुचना देकर पुलिस प्रशासन को सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने उक्त दोनों लड़कियां के परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद सीवान जिला के महाराज गंज थाना पुलिस अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इनके घर में किसी अन्य मामलों को लेकर विवाद चल रही है। जिसके दौरान इनके मौसी की दो लड़की कुलसुम खातून और फरीना खातून भी किसी मामले में जेल में बंद हैं। वह इस मामले में परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि मुझे सूचना मिलते हीं मैं अविलंब महिला कांस्टेबल को साथ लेकर उक्त लिखित दोनों लड़कियों को अपनी महिला  कस्टडी में लेकर उनसे पूछताछ कर उनके परिजनों को सूचित किया। स्थानीय थाना को भी सूचित किया। जिसके बाद वहां के पुलिसकर्मी और लड़कियों के माता पिता के आने के पश्चात पहचान कर दोनों लड़कि को सुपुर्द कर दिया गया दोनों लड़की सकुशल अपने घर वापिस चली गई।

Gurudev kumar

Editor-in-chief

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here