खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड में चल रहे पांच दिवसीय चहक प्रशिक्षण के दूसरा दिन शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान के नोडल अधिकारी अवधेश कुमार ने परबत्ता बिआरसी एवं मध्य विद्यालय परबत्ता पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेनू कुमारी, मेंटर विद्या भूषण मंडल, सुनील वर्मा, प्रशिक्षक रमन शर्मा एवं पूजा सिंह आदि की उपस्थिति में प्रशिक्षु शिक्षकों को कई बिदुओं से अवगत कराया। चहक प्रशिक्षण की बारीकियों पर विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के कई लाभ हैं। आनेवाले समय मे ये प्रशिक्षण शिक्षको व छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा व मार्गदर्शक का कार्य करेगा। चहक एक ऐसा कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के साथ जोड़ना है। मेंटर विद्या भूषण मंडल ने बताया कि प्रखंडाधीन विद्यालय के 142 शिक्षक-शिक्षिका इस प्रशिक्षण में शामिल हुए हैं। जिसमें विद्यालय प्रधान के साथ एक नामित सहायक शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि आज के प्रशिक्षण के मुख्य बिदओं में शामिल शरीरिक विकास, सामाजिक भावनात्मक विकास सहित दूसरी गतिविधियों पर चर्चा की गई। जिसमे समूह कार्य शारीरिक विकास के साथ बुनियादी संख्या ज्ञान, पर्यावरणीय जागरूकता पर चर्चा, प्रदर्शन व समूह कार्य, प्रकृति के अनुसार हावभाव के साथ अन्य गतिविधियों को शामिल किया गया

Gurudev kumar

Editor-in-chief

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here