खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के सौढ दक्षिणी पंचायत अंतर्गत ड्योढ़ी भरतखंड गांव के समीप गंगा नदी की उपधारा में डूबने से शनिवार को एक किशोर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नयावास भरतखंड वार्ड नंबर 3 निवासी मनोज शर्मा के 17 वर्षीय पुत्र वेदव्यास कुमार अपने अन्य साथियों के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के लिए प्रतिमा को स्थापित किया था। शनिवार को गाजे बाजे के साथ विसर्जन जुलूस गांव भ्रमण के बाद ड्योढ़ी भरतखंड के समीप गंगा की उपधारा के समीप पहुंची। जहां जुलूस में शामिल सभी लोग मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन कर रहे थे। इस दौरान वेदव्यास कुमार का अचानक पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने जबतक उसे बचाने का प्रयास किया तबतक वह पानी में दम तोड़ चुका था।खोजबीन के बाद उसके मृत शरीर को बाहर निकाला गया। इसके बाद लोगों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया। मगर उसकी मौत हो गई। इधर इस घटना की जानकारी मिली तो मृतक के घर परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि घटना शाम करीब 5 बजे की है। घटना के बाद पंचायत की मुखिया विनीता देवी, सौढ़ उत्तरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए दुःख व्यक्त किया है। वहीं मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार योगेश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। 1 फरवरी से इंटरमीडिएट परीक्षा में होना था शामिल. मृतक के परिजनों के अनुसार वेदव्यास कुमार पढ़ने लिखने में काफी मेघावी था और आगामी 1 फरवरी से इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होता। इस बार उसने दोस्तों के साथ मिलकर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर काफी धूमधाम से पूजा अर्चना किया था। मगर प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई।

Previous articleबिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, ग्राम प्रधान अनिल कुमार उर्फ सुगन महतो ने किया शोक व्यक्त
Next articleउच्च विद्यालय कन्हैयाचक परबत्ता मे शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा वाचिका आदरणीय कंचन दीदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here