खगड़िया जिले के परबत्ता नगर पंचायत में जमीन विवाद के रंजिश में बुधवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के देवर पर ही लगा है। घटना जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कर्ना गांव की है। वहीं, मृतक की पहचान कर्ना गांव निवासी श्रीराम सिंह की 45 वर्षीय पत्नी कंचन माला देवी के रूप में हुई है। आपसी रंजिश में ही मृतका के देवर लूरो सिंह ने ही अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की खबर मिली तो परबत्ता पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। पुलिस के आने पर परिजनों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भी देखा गया। परिजन वरीय अधिकारी के आने के बाद ही शव उठाए जाने की बात पर अड़े रहे। बताया जाता है कि दोनों भाई के बीच पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद के कारण हत्या की गई है। परबत्ता के थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। परिजन का अभी आवेदन नहीं मिला है। हत्यारोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।10 दिन पूर्व पति ने दिया था आवेदनबताया जाता है कि मृतक महिला के पति श्रीराम सिंह ने बीते 10 दिन पूर्व परबत्ता थाना में आवेदन देकर अपने घर-परिवार पर जानलेवा हमला होने या फिर हत्या होने की आशंका व्यक्त करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसके बाद बुधवार को दोपहर बाद श्रीराम सिंह के छोटे भाई ने ही उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के पति ने बताया कि मेरे तीन भाइयों में मंझले भाई ने ही मेरी पत्नी की हत्या कर दी। जमानत पर जेल से छूटा था हत्यारोपीबताया जाता है कि हत्यारोपी लूरो सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है। एक आपराधिक मामले में वह लंबे समय से जेल में बंद था। कुछ दिनों पूर्व ही वह जमानत पर जेल से बाहर निकला था। दोनों परिवार के बीच आपसी रंजिश चली आ रही थी।

Previous articleपरबत्ता महिला को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या
Next articleमोटरसाइकिल से जख़्मी रेफर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here