खगड़िया जिले के चित्रगुप्तनगर क्षेत्र मे एमडीएम की राशि हेराफेरी मामले में सात साल से फरार शिक्षिका के घर पर कोर्ट के आदेश के आलोक में इश्तेहार चिपकाया गया। बावजूद शिक्षिका ने अगर समर्पण नहीं किया तो उनके घर की कुर्की जब्ती की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मध्य विद्यालय सनोखर की पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापिका गीता देवी के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया। 2015 में तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा एफआइआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि उक्त विद्यालय की प्रभारी प्रधान गीता देवी द्वारा एसबीआइ सन्हौली शाखा से एक लाख 65 हजार की निकासी कर ली गई और उसका सदुपयोग नहीं किया गया। यह राशि एमडीएम की थी। 23 मार्च 2014 से 9 मई 2014 के बीच इस राशि की निकासी की गई। अवैध निकासी को लेकर केस दर्ज कराया गया और शिक्षिका की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। बावजूद शिक्षिका फरार चल रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षिका के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है।

Previous articleVulkan Vegas, El Casino En Línea N°1 En Perú
Next articleपरबत्ता:- मारपीट मे एक दर्जन जख़्मी 3 रेफर, एक व्यक्ति पिस्टल लहरा का विडिओ सोशल मिडिया पर वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here