खगड़िया। शनिवार को मानसी के गुज्जु साह मध्य विधालय एवं बापूजी जी स्मारक मध्य विधालय के छात्र- छात्राओं ने उस समय मध्यान भोजन खाने से इनकार चला गया जब संस्था द्वारा विधालय में मध्यान भोजन खिचड़ी का स्वाद खट्टापन हो गया।सैकड़ो छात्र- छात्राओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर बबाल काटा ओर कहा की सरकार हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। छात्र- छात्राओं ने कहा की इस वढ़ति तपीश की गर्मी में सरकार एवं शिक्षा विभाग जिला के शासन- प्रशासन संस्था का कठपुतली बन गया है ओर बच्चों के साथ संस्था वाले मध्यान भोजन में खिलवाड़ कर रहा है। बच्चों ने कहा की कभी शिक्षा विभाग के अधिकारी ओर डीएम को भी मध्यान भोजन का स्वाद लेना चाहिए। तब पता चलेगा की कैसा मध्यान भोजन संस्था द्वारा परोसा जा रहा है।छात्र- छात्राओं ने कहा की सरकार को मध्यान भोजन योजना ही बंद कर देना चाहिए, क्योंकि शिक्षा पर भी इसका आसर पड़ता है, पढ़ाई भी सही से नहीं हो पाता है, जबसे संस्था को मध्यान भोजन परोसने का जिम्मेदारी दी गई है शासन- प्रशासन किसी का भी सही से अंकुश नहीं है संस्था वाले पर। इधर विधालय के प्रधानाचार्य ने बताया की संस्था द्वारा शनिवार को खिचड़ी चौखा उपलब्ध कराया गया जहाँ खिचड़ी में खट्टापन आने के कारण सारे बच्चों ने खिचड़ी खाने से इनकार चला गया।

Previous articleखगड़िया भूमिहीन महादलितों को 4 डिसमिल पर्चा का जमीन कराएं उपलब्ध, बासगीत पर्चा उपलब्ध करानें की मांग: पंकज यादव
Next articleफाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिले के तीन प्रखंडों में 14 पेशेंट सपोर्ट ग्रुप, 138 मरीज उठा रहे फायदा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here