खगड़िया में कांवरियों से भरी पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 15 कांवरिए घायल हो गए। इनमें 3 की हालत गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए इन्हें रेफर कर दिया गया। घटना मानसी थाना क्षेत्र के एकनिया ढाला के पास एनएच-31 की है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मानसी पीएचसी में पहुंचाया। कांवरिए दूसरी सोमवारी के मौके पर मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान में जलाभिषेक के लिए रविवार को मुंगेर गंगा घाट पर जल भरने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। वाहन पर 30 कांवरिए मानसी बस स्टैंड पर सवार हुए थे। वहां से एक किलोमीटर की यात्रा के बाद पिकअप अनियंत्रितहोकर डिवाडर से टकराकर पलट गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। गंभीर रूप से घायलों में परबत्ता प्रखंड के कबेला गांव निवासी विजय यादव के 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार और देवनारायण यादव के 15 वर्षीय पुत्र शुशांत कुमार और सहरसा के पड़री निवासी भागवत साह के 21 वर्षीय पुत्र मिट्ठू कुमार हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाकी मामूली रूप से घायल का प्राथमिक इलाज हुआ। मानसी थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने कहा कि कांवरियों का इलाज चल रहा है। सभी की हालत ठीक है। तीन घायलों को रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर दिया गया।

Previous articleपरबत्ता नगर पंचायत पत्नी ने पति पर जानलेवा लगाया आरोप, थाना में लिखित दे कर किया मामला दर्ज
Next articleपरबत्ता दो पक्षों के बीच मारपीट में एक जख़्मी रेफर, सदर अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here