खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड क्षेत्र के फुलतौड़ा घाट पर शुक्रवार की शाम को मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बागमती नदी में दो युवक डूब गए। जिसके बाद मौके पर अफराताफरी मच गई। हालांकि प्रतिमा विसर्जन के दौरान घाट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट थी। इसलिए कुछ लोगों ने पानी में कूदकर खोजबीन शुरू कर दी तो नदी के गहरे पानी से ढ़ूंढ़कर एक युवक को अचेतावस्था में बाहर निकाला गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरा युवक नदी में लापता है। जिसकी खोजबीन की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा एनडीआरएफ टीम को भी घटनास्थल पर खोजबीन के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि प्रतिमा विसर्जन के लिए फुलतौड़ा घाट पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान एक अलौली के शहरबन्नी गांव निवासी तेजो चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र करण कुमार नदी के गहरे पानी में डूबने लगा। जिसे बचाने दूसरा युवक मेघौना पंचायत के खोन मुशहरी गांव निवासी प्रमोद यादव के 17 वर्षीय पुत्र किशन कुमार आगे बढ़ा और उसे पकड़कर बाहर निकालने का प्रयास करने लगा। मगर नदी की तेज धारा में दोनों डूबने लगा। इस दौरान देखते ही देखते दोनों युवक पानी में लापता हो गया। जिसे देख कुछ लोगों ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगाई और खोजबीन करने लगे। मशक्कत के बाद करण को बाहर निकाल लिया गया। जबकि उसे बचाने गए किशन लापता हो गया।

Previous articleसड़क दुर्घटना मे दो महिला घायल रेफर
Next articleबिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, ग्राम प्रधान अनिल कुमार उर्फ सुगन महतो ने किया शोक व्यक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here