खगड़िया में रविवार को सूखे नहर के गड्‌ढ़े से मिट्‌टी निकालने के दौरान मिट्‌टी का चट्‌टान गिरने से उसमें दबकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दो अन्य महिला घायल हो गई। घटना रविवार को दोपहर बाद बेलदौर थाना क्षेत्र पनसला गांव के समीप की है। वहीं मृतक की पहचान पनसलवा गांव निवासी सकलदेव सिंह उर्फ साको सिंह की 50 वर्षीय पत्नी लालो देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल दाेनों महिला शशिकला देवी और रंजू देवी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी पहुंचाया। जबकि ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर मृतक महिला के शव को मिट्‌टी के नीचे से बाहर निकालाष। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दोनों घायल महिला इलाजरत है। मामले में बेलदौर के थानाध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने मिट्‌टी के चट्‌टान के नीचे दबने से महिला की मौत की जानकारी दी है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद हंगामा करने पर जुटे लोग
बताया जाता है कि पनसलवा गांव के समीप नहर सूख गई है। जिससे आसपास के ग्रामीण महिलाओं के द्वारा मिट्‌टी निकाला जाता है। जिससे नहर में काफी गड्‌ढ़ा हो गया है। रविवार को भी कई महिलाएं नहर के गड्‌ढ़े मिट्‌टी खोद रही थी। इस दौरान ऊपर से मिट्‌टी का चट्‌टान एक महिला के ऊपर गिर गया। जिससे लालो देवी पूरी तरह से उक्त मिट्‌टी के चट्‌टान के नीचे दब गई, जबकि दो महिला उसके चपेट में आने से घायल हो गई। घायल दोनों महिला के द्वारा हो हल्ला किए जाने पर आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर दोनों की जान बचाई, फिर मिट्‌टी के नीचे दबी एक महिला के शव को मिट्‌टी खोदकर बाहर निकाला गया।

Previous articleगर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत और सतर्क रहने की जरूरत
Next articleबिजली मिस्त्री को करेंट लगने से जख़्मी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here