खगड़िया जिले में वैसे तो मानसून काफी लेट से आई, मगर जब आई तो किसानों के चेहरों पर खुशहाली छा गई है। सोमवार को पिछले 24 घंटे में करीब 20 एमएम बारिश होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। सबसे अधिक बारिश जिले के मानसी और गोगरी प्रखंड में हुई है। वहीं बारिश के दौरान सोमवार की सुबह अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से 21 मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई है। पहली घटना जिले के मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के समीप चक कमाल बासा की है। जहां अहले सुबह एक झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने से सैदपुर गांव निवासी पीड़ित किसान चौधरी मंडल के पुत्र बिट्टू मंडल की 16 बकरी और एक गाय की झुलसकर मौत हो गई। इस घटना में झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख की ढ़ेर में तब्दील हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित पशुपालक किसान अपने बासा पर पहुंचा तो झोपड़ी राख के ढ़ेर में मिला। वहीं उसके मलवे के साथ सभी मवेशियों का शव मिला। बताया जाता है कि अहले सुबह बारिश के दौरान जिस झोपड़ी के अंदर बकरी और एक गाय थी और जलावन का ढ़ेर था, उसी पर आकाशीय बिजली गिर गई। पीड़ित किसान ने बताया कि रात में बासा से अपने घर पर चले गए थे। हर रोज की तरह आज भी अहले सुबह आसपास के कुछ किसान अपने बासा पर पहुंचे तो मेरे बासा से धुआं उठ रहा था। जब मुझे जानकारी मिली तो बासा पर पहुंचकर देखा कि झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई है और झोपड़ी के अंदर खूंटे से बंधी 16 बकरी और एक गाय की झुलसकर मौत हो गई है।

Previous articleपरबत्ता नगर पंचायत में राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य को जोड़ने पर जोड़ दिया जा रहा है, स्थानीय लोगो खुशी खुशी से राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य बन रहें हैं
Next articleलापरवाही की कीमत . फूड प्वाइजिंग के शिकार 6 बच्चों की हालत गंभीर, 2 को मायागंज अस्पताल में कराया गया भर्ती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here