खगड़िया में सनकी दामाद ने अपने घर आई सास की पीट-पीटकर हत्या कर दी और घर छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल बुधवार को जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कन्हैयाचक गांव वार्ड संख्या 2 की है। मृतका की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव निवासी निरंजन चौधरी की 55 वर्षीय पत्नी मीनू देवी के रूप में की गई है। मंगलवार को मीनू देवी उधार दिए 3 लाख रुपए और जमीन के कागजात मांगने के साथ बेटी से हुए झगड़े का सुलहनामा करने अपने दामाद के घर आई थी। बुधवार को खाना खाने के दौरान कहासुनी होने पर दामाद महानंद मंडल ने मसाला पीसने वाले पत्थर और जलावन की लकड़ी से पीट-पीटकर अपने सास की हत्या कर दी। खून से सने कपड़े में ही घर छोड़कर फरार हो गया। कन्हैयाचक निवासी वकील मंडल के पुत्र महानंद मंडल ने छह वर्ष पूर्व समसपुर निवासी निरंजन चौधरी एवं मीनू देवी की पुत्री छोटी कुमारी से लव मैरिज की थी। विवाह के कुछ महीनों के बाद ही दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। आरोपी महानंद मंडल अक्सर अपनी पत्नी छोटी कुमारी के साथ मारपीट किया करता था। इन झगड़ों से परेशान होकर छोटी कुमारी अपने मायके समसपुर चलीं गईं तथा वहीं रहने लगी थी। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पति ने लिए थे 3 लाख रुपए और साढ़े पांच बीघा जमीन के कागजात घटना की जानकारी मिलने पर महानंद मंडल की पत्नी छोटी कुमारी अपनी ससुराल कन्हैयाचक पहुंची। महानंद मंडल ने उनकी मां से तीन लाख रुपए लिए थे। इसके अलावा साढ़े पांच बीघा जमीन के कागजात अपने पास रखे थे। मंगलवार को उनकी मां अपना रुपए तथा जमीन का कागजात वापस लेने के लिए कन्हैयाचक गई थी। क्रूर स्वभाव का है आरोपी ग्रामीणों ने बताया कि महानंद मंडल एक निहायत ही क्रूर व्यक्ति है। आए दिन वह अपने पिता तथा पत्नी की पिटाई करता था। उसके उग्र स्वाभाव के कारण लोग उससे परहेज करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि महानंद मंडल ने इससे पहले दो अन्य युवतियों से भी विवाह कर रखा है। लेकिन इसके स्वभाव से परेशान होकर वे दोनों भाग गई थीं। वह गिट्टी- बालू का व्यवसाय करता है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Gurudev kumar

Editor-in-chief

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here