खगड़िया/परबत्ता प्रखंड के क्षेत्र के परबत्ता नगर पंचायत में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने केंद्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के आहवान पर प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुधवार को सभी ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर रहेंगे। विभाग के द्वारा माननीय कमलेश चंद्र कमिटी की सकारात्मक सिफारिशो को पूर्व रूप से लागु करने एवं आठ घंटे का कर्मचारी घोषित करने एवं विभिन्न समस्याओ के समाधान हेतु रविवार को दिन के 10 बजे से प्रधान डाक घर बेगूसराय के परिसर में एक आम सभा होने सुनिश्चित किया गया है। वही केंद्रीय सरकार की मजबुर मजदुर विरोधी कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ महासंघ ने विभिन्न आयोजनो का सफलता पूर्वक ( प्रमंडल पर धरना का आयोजन पुरे देश के परिमण्डल कार्यलय पर भूख हड़ताल) करते हुए अब सरकार को नींद से जगाने के लिए एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के माध्यम से अपने सकारात्मक लंबीत मांगो के लिए जागृत करने का संकल्प किया है। मौके पर परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण डाक सेवक संघ अनिल कुमार, कम्पनी साह, सुमित कुमार, अमन कुमार, श्यामसुन्दर कुमार, राज कुमार, मुकेश कुमार, क्रांति कुमार बादल एवं रुपेश कुमार आदि थे।

Previous articleखगड़िया अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा:- अरुण यादव
Next articleससुराल जाने के दौरान बेलदौर-मधेपुरा सीमा पर सीने में गोली मार युवक का हत्या कर दी, ससुराल से महज दो किमी की दूरी पर दिघौन के समीप अपराधियों ने गोली मार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here