खगड़िया में 20 साल का युवक गंगा नदी में डूब गया, तब से वह लापता है। इसके बाद युवक के परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। SDRF की टीम खोजबीन कर रही ग्रामीणों ने घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस और जनप्रतिनिधियों को दी। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने खोजबीन के लिए SDRF टीम को बुलाया। फिलहाल SDRF की टीम मोटर बोट के जरिए नदी में खोजबीन कर रही है। जबकि प्रशासनिक टीम मौके पर कैंप कर रही है। घटना गुरुवार सुबह की है। जिले के गोगरी प्रखंड के इटहरी पंचायत स्थित कटघरा दियारा के पास 75 बहियार की है। वहीं नदी में लापता युवक की पहचान परबत्ता प्रखंड के लगार पंचायत अंतर्गत हरिणमार गांव निवासी विभूति साह के 20 साल का बेटा ब्रजेश कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य अशोक कुमार पंत ने बताया कि घटना सुबह 7 बजे की है। युवक अपने ननिहाल गांव के कुछ युवकों के साथ नदी में स्नान कर रहा था। इस दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। रक्षाबंधन पर ननिहाल आया था ब्रजेश बताया जा रहा है कि नदी में लापता ब्रजेश रक्षाबंधन के मौके पर एक दिन पहले ही ननिहाल आया था। गुरुवार की सुबह राखी बंधवाने से पहले नदी में स्नान करने गया और डूब गया। इससे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Gurudev kumar

Editor-in-chief

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here