खगड़िया/परबत्ता जनता दल यूनाइटेड प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज शनिवार को विधायक आवास, परबत्ता में परबत्ता विधानसभा स्तरीय कर्पूरी चर्चा के आयोजन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उक्त बातें जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम स्थल के मुआयना करने के उपरांत कही।जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो0 जनाब जमां खान साहब, सांसद दिलेश्वर कामत, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह उर्फ आर एन सिंह, पूर्व मंत्री सह विधायक बीमा भारती, विधायक विजय सिंह निषाद,परबत्ता विधायक डॉ0 संजीव कुमार ,मो0अलीम अंसारी ,पूर्व विधायक लखन ठाकुर व मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश विद्यार्थी सहित पार्टी के प्रदेश, जिला स्तरीय जदयू के नेतागण एवं परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्त्ता भाग लेंगे।परबत्ता विधायक आवास परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम पूर्वाह्न ग्यारह बजे से आरंभ हो जाएगा। मौके पर पार्टी के राज्य परिषद् सदस्य मिथलेश कुमार,राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य अजय मंडल, जिला प्रवक्ता सह परबत्ता विधानसभा प्रभारी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, मणिभूषण सिंह ,परबत्ता जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष सुबोध साह, साकेत कुमार,मुकेश कुमार सिंह मुखिया, विजय चौधरी , महासचिव निलेश पासवान, गौतम पोद्दार,विकास यादव एवं नवनीत ठाकुर आदि मौजूद थे।

Previous articleBlood donation program was held on 2nd October at Parbatta Camp, a note was also sent to the Nagar Panchayat and the Panchayat head. Kashish
Next articleपरबत्ता जननायक कर्पूरी चर्चा में उठी खगड़िया सांसद के लिए इंडिया गठबंधन से विधायक डॉ संजीव कुमार का नाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here