खगड़िया/परबत्ता प्रखंड में शनिवार को गोगरी के अपर एसडीओ चंद्रकिशोर कुमार सिंह एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की सहायक अभियंता रेणुका चौधरी ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का दौरा कर गंगा के बढ़ रहे जलस्तर का मुआयना किया एवं कई तटबंधों का भी निरीक्षण किया। जीएन बांध में लगार के समीप हुए रेनकट का भी पदाधिकारियों ने जायजा लिया।उन्होंने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रशासन बाढ के संभावित इलाकों पर पैनी नजर रखे हुए है। बाढ़ को लेकर आम लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता राजीव भगत ने बताया कि रेनकट को तत्काल युद्धस्तर पर दुरुस्त करने के निर्देश दिया गया है।सभी अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि कहीं भी रेनकट की सूचना मिलने पर तुरंत मरम्मत का कार्य आरंभ किया जाय।

Previous articleपरबत्ता हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर एल वन सेंटर के रूप में किया विकसित
Next articleखगड़िया में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी:कोसी बराज से छोड़ा गया 4.62 लाख क्यूसेक पानी, स्थानीय लोगों में दहशत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here