खगड़िया में NH-31 बलुआही के पास मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने हिम्मत नहीं दिखाई होती तो एक बड़ी घटना घट सकती थी। मंगलवार को बालू-गिट्टी ढोने वाले अंशू यादव पर खून सवार था। एक तरफा प्यार में पागल अंशू हाथों में लोडेड पिस्टल लेकर दो युवतियों के पीछे दौड़ रहा था। कई लोगों का तो यह भी कहना है कि उसने कई बार फायरिंग भी की, लेकिन वह मिसफायर हो गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाई और उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। उसे पकड़ने के लिए दौड़े लोगों ने किसी तरह उसपर काबू पाया। लोगों ने बचाई बहनों की जान अंशू यादव की इस सनक से दोनों बहनें काफी डरी हुई थी। अगर लोगों ने हिम्मत नहीं दिखाई होती तो शायद इनकी जान भी जा सकती थी। सनकी युवक को पकड़ने के बाद लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक और डरी-सहमी दोनों बहनों को थाना ले आई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे लोगों ने बताया कि अगर गोली फायर हो जाती तो वहां भगदड़ मच जाती और उसके बाद की स्थिति की कल्पना नहीं की जा सकती। भगदड़ में लोग एनएच पर चल रहे वाहनों की चपेट में आ सकते थे। भीड़ ने की युवक की पिटाई लोगों ने बताया कि बैरियर संचालक नवीन कुमार ने पीछे से युवक को पकड़ लिया। इसके बाद कई और लोगों ने भी हिम्मत दिखाई और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद वहां जुटी भीड़ ने युवक की पिटाई भी की। दिनदहाड़े युवक की हिम्मत से कई लोगों का कहना हुआ कि वह स्माइकर है और एकतरफा प्यार में उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस गिरफ्त में आए युवक का कहना हुआ कि दोनों बहनें उससे पूर्व से परिचित है। पांच दिन पहले युवती ने आधे दर्जन लड़कों से गोशाला रोड पर उसकी पिटाई कराई थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई कि युवक जो कह रहा है वह सही है या फिर गुमराह कर रहा था। नगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पहले युवक ने युवती से मोबाइल और पर्स छीन लिया था। इसे लेकर गांव में सोमवार को पंचायत भी हुई थी। मंगलवार सुबह युवक युवती को मोबाइल और पर्स लेने के लिए बलुआही बुलाया था। इसके बाद जब दोनों बहनें बुलाई गई जगह पर आईं तो युवक एक बहन से शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। वह कहने लगा कि तुम मेरी नहीं सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती। वह आक्रोश में गोली भी चलाने लगा। हालांकि गोली मिस फायर होने के कारण दोनों बहनें बाल-बाल बच गईं।

Gurudev kumar

Editor-in-chief

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here